Breaking News

नैनी जेल मे बन्द सपाईयों का रिहाई पर हुआ जगहं जगहं स्वागत

प्रयागराज। 16 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छात्रों किसानों नौजवानो व आम जन से किए वायदे को पुरा न कर पाने के विरोध मे सपाईयों ने काला झण्डा दिखाने और विरोध प्रदर्शन करने पर जगहं जगहं से गिरफतार कर जेल भेज दिया गया था।

 जिसमे से कुछ लोगों को पहले ही रिहा कर दिया गया था बाकि छह सपाईयों की ज़मानत होने के बाद आज नैनी जेल से रिहा किया गया ।सपा छात्र सभा के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष आक़िब जावेद,शिव यादव,सौरभ यादव (रामा)छात्र नेता सी एम पी कालेज,सुनील यादव,मोहित पाण्डेय,आयुष प्रीयदर्शी को आज प्रातः 10 बजे नैनी जेल से रिहा किया गया।नैनी जेल से सपाईयों का क़ाफला सिविल लाईन्स स्थित डा०लोहिया की मूर्ति पर पहोंच कर माल्यार्पण भी किया वहीं रिहा सपाईयों का क़ाफला इलाहाबाद विश्वविध्यालय स्थित शहीद लाल पदमधर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संघर्ष का बिगुल और तिर्वगती से बजा कर भाजपा की नीन्द हराम कर 2019 मे भाजपा को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।नैनी जेल से रिहा आक़िब जावेद व शिव यादव ने संयुक्त रुप से बयान देते हुए कहा की हमारी लड़ाई अभी खत्म नही हुई है ।हम नौजवान छात्रों नौजवानो की लड़ाई दोगुने उत्साह के साथ लड़ेगे।रिहा सपाईयों का नैनी जेल से लेकर सिविल लाईन्स व विश्वविध्यालय मार्ग तक जगह जगह स्वागत किया गया।स्वागत करने वालों में सन्दीप यादव,रविन्द्र यादव "रवि" (एडवोकेट), नगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,प्रशान्त गुप्ता ,स्नेहिल सिंह,अभिषेक यादव "राज",रविकान्त उपाध्याय,शुभम गुप्ता,मक़सूद अहमद,नेहा यादव,मुकेश तिवारी,वरुण विश्वकर्मा,शिवम यादव ,किशन मौर्या,अनीष यादव,अजय भारतीया,ब्रिजेश विश्वकर्मा ,अमित यादव,सैफ अली आदि कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

No comments