प्रयागराज : हर नाले का सफाई का सत्यापन करने के दिये निर्देश
प्रयागराज। मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने शहर एवं मेला क्षेत्र में साफ-सफाई एवं स्वच्छता कार्यों की पड़ताल प्रयागराज मेला प्राधिकरण के आईसीसीसी के सभागार मे विभागीय अधिकारियों के साथ की।
उन्होंने निर्देश दिया कि हर नाले पर नियुक्त नोडल अधिकारी साफ-सफाई की व्यवस्था पर अपनी सतत नजर रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि नालों से निकलने वाला कूड़ा तत्काल वहां से हटा दिया जाय। उन्होंने इसी कड़ी में यह भी निर्देश दिया कि नदी के मुहाने और उसके आस-पास कूडा कतई न रहें। सत्यापन टीम द्वारा नालों की सफाई का सत्यापन किया जायेगा। नालों की सफाई की फोटो भी खिचवाया जायेगा और फोटो को प्रतिदिन अपलोड भी किया जायेगा। उन्होंने सचेत किया कि नालों की साफ-सफाई और कूडा हटाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता पायी जायेगी तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।
मण्डलायुक्त शुक्रवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय के सभागार में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ नालों की साफ-सफाई के कार्यों की समीक्षा कर रहें थे। कमिश्नर ने कुम्भ मेला के मद्देनजर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाय और बिना ट्रीट किये गंगा नदी में कोई भी गन्दा पानी न जाय, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय। दिल्ली से आये नमामि गंगे के कार्यकारी अधिकारी परियोजना श्री अखिल कुमार ने भ्रमण करके सात नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई सुनिश्चित की जाय तथा बिना ट्रीटमेंट के कोई भी गन्दा पानी गंगा नदी में कतई न जाय। इस पर सम्बन्धित अधिकारियों को सतर्क नजर रखना है और साफ-सफाई के लिए अपेक्षित कार्यवाही तत्परता से करना है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही न बरती जाय।
बैठक में मेलाधिकारी श्री विजय किरन आनन्द, जल निगम के मुख्य अभियन्ता श्री जी.सी. दूबे, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारीगण उपस्थित थे।

No comments