Breaking News

प्रियंका, राहुल चार फरवरी को संगम में लगायेगे डुबकी या फिर बजायेगे चुनावी बिगुल


Image result for प्रियंका, राहुल
परवेज आलम प्रातःकाल संवाददाता
कंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव घोषित किया और पूर्वी यूपी की चुनावी कमान सौंपी दी है। जिसके बाद बताया जा रहा है कि प्रियंका 4 फरवरी से काम षुरू कर देंगी। इसी बीच सूत्रों से खबर मिल रही है कि प्रियंका गांधी अपने राजनीतिक कैरियर की षुरूआत प्रयागराज में पवित्र कुंभ स्नान कर के षुरू करना चाहती है। बताया जा रहा है कि राहुल और प्रियंका 4 को कुंभ में गंगा स्नान करेंगी।
गौरतलब हो कि प्रियंका गांधी और राहुल 4 फरवरी को मौनी अमावस्य व दूसरे षाही स्नान के मौके परर गंगा में स्नान कर सकते है। बताया जा रहा है कि अगर उक्त तिथि को स्नान नहीं कर पायेगे तो वह 10 फरवरी को बसंत पंचमी व तीसरे  षाही स्नान पर डुबकी लगा सकते है।
ज्ञातव्य हो कि वर्ष 2001 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कंुभ मेले में हिस्सा लिया और गंगा स्नान किया था। हालांकि प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाये जाने के बाद से ही कुंभ मेला 2019 में आने की चर्चा चल रही है। वैस अभी बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी अमेरिका में है। जनवरी के आखिरी में वापस इंडिया लौटते ही महासचिव का पदभार ग्रहण करेंगी।

No comments