Breaking News

किन्नर अखाडे के संत - महात्माओ ने कुंभ मेले में लगे शिविर में किया ध्वजारोहण

देश को और मजबूत करने की जरुरत : आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी

प्रयागराज। किन्नर अखाडे के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज ने अखाडे के पदाधिकारियों, संत - महात्मा और श्रद्धालुओ के साथ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को कुंभ मेलाक्षेत्र के संगमलोवर मार्ग लगे शिविर में ध्वजारोहण किया। उन्होने कहा कि इस अवसर पर वह देश के लोगो की उन्नति और खुशहाली की कामना करते है। कहा कि सबसे पहले देश है और देश के सवा अरब लोग है। ऐसे में सबसे पहले देश को और मजबूत करने की जरुरत है तभी समाज और देश को नयी दिशा मिलेगी। कहा कि किन्नर अखाडा पहली बार कुंभ मेले के दौरान शिविर लगाया है। वह यहा आने वाले लोगो की उन्नति और खुशहाली की कामना करते है। इससे देश और मजबूत होगा। जब देश मजबूत होगा तो लोगो की उन्नति अपने आप होगी। इस दौरान किन्नर अखाडा की उत्तर भारत की प्रभारी महामण्डलेश्वर भवानी मा, मण्डलेश्वर पुष्पा माई, प्रभारी पीठाधीश्वर महंत पवित्रा सहित किन्नर अखाडे के संत - महात्मा और बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उधर, किन्नर अखाडे के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज ने झूसी के समिया माई और बदरासोनौटी सहित कई अन्य स्थानो पर ध्वजारोहण किया।

No comments