Breaking News

ओडिशा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का इस्तीफा

भुवनेश्वर। ओडिशा में विपक्षी कांग्रेस को झटका देते हुए प्रदेश में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और झारसुगुडा के विधायक नब किशोर दास ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह सत्तारूढ़ बीजद में शामिल होंगे। हालांकि उन्होंने ओडिशा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। ओडिशा में इस साल लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव होंगे। दास ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना पत्र भेज दिया है जो 25 जनवरी को राज्य के दौरे पर आ सकते हैं।ओडिशा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का इस्तीफा, BJD में होंगे शामिल
उन्होंने पत्र में पार्टी से इस्तीफे के लिए खेद प्रकट किया है। दास ने पत्र में बताया कि वह सत्तारूढ़ बीजद में शामिल होंगे और झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के अनुरोध पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है। 

Odisha Congress Working President and Jharsuguda MLA, Naba Kisore Das resigns from party. In a letter written to Rahul Gandhi he said "The people and voters of my area want that I should contest the next election from BJD."
49 people are talking about this

No comments