Breaking News

बोले- यूपी की जनता को नहीं मिल रहा न्याय व सम्मान....शिवपाल सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के गढ़ चंदौली के सकलडीहा में बुधवार को पूर्व मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित किया। सकलडीहा इंटर कॉलेज ग्राउंड में प्रसपा व बहुजन मुक्तिमोर्चा की संयुक्त मंडलीय रैली में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। à¤¶à¤¿à¤µà¤ªà¤¾à¤² सिंह यादव
रैली को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी से व्यापारियों की कमर तोड़ दी। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य भी नहीं दिया जा रहा। वहीं खाद का दाम कम करना सिर्फ एक लॉलीपॉप था। उत्तर प्रदेश की जनता को न्याय व सम्मान नहीं मिल पा रहा है। कहा कि इन सभी सवालों को लेते हुए सामान्य विचारधारा के लोग साथ मिलकर सर्कुलर मोर्चा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप भी भाजपा पर लगाया। 

कहा कि 2014 में जिस नारे को लेकर भाजपा ने सरकार बनाई और जनता ने उन्हें वोट दिया लेकिन आज वह जनता को भी ठग रहे हैं। इस जनसभा में बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेता भी पहुंचे। सपा में कैबिनेट मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए चंदौली जनपद के दर्जनों दौरे कर चुके शिवपाल यादव पार्टी बनाने के बाद पहली बार यहां पहुंचे। इससे पहले शिवपाल सिंह सकलडीहा में रैली में हिस्सा लेने से पूर्व वाराणसी में लोगों से मुखातिब हुए।
 
उन्होंने हाल में हुए गठबंधन को सीबीआई और भाजपा के दबाव में गठित होने का बयान दिया। इस दौरान शिवपाल यादव ने जल्द ही कई सपा नेताओं के साथ आने के संकेत दिए। मुलायम सिंह यादव को मार्गदर्शक बताते हुए पूरा सम्मान देने  की बात कही। उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को भरोसे लायक नहीं बताया। कहा कि भाजपा पर से लोगों का विश्वास अब उठ गया है।  उन्होंने प्रसपा संगठन के और मजबूत होने की बात कही।

No comments