वाराणसी : सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गाँव स्थित माता संजाफी देवी स्कूल में शनिवार की सुबह ध्वजारोहण के दौरान विद्यालय के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। इस दुर्घटना में स्कूल के प्रिंसपल विधाधर के साथ छात्र आदित्य पुत्र मिथिलेश, विश्वजीत पुत्र अवधेश, सावंत कुमार पुत्र रामकृत प्रजापति झुलस गए सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद स्कूल परिसर के साथ आसपास के क्षेत्रो में हड़कम्प मच गया था। सूचना मिलने पर अभिभावक मौके पर पहुँचे। काफी देर बाद मामला सामान्य हुआ।
यूपी: गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार टूटने से तीन बच्चे झुलसे
Reviewed by प्रातःकाल एक्सप्रेस
on
January 26, 2019
Rating: 5
No comments