Breaking News

*जश्न ए गणतंत्र 'नमस्ते सम्मान' सम्मानित हुए प्रयागराज के डाक्टर्स

प्रयागराज: नमस्ते भारत परिवार  व सुलेम सरायं व्यापार मण्डल के संयुक्त तत्वाधान में सुलेम सरायं के ऐतिहासिक। चौराहे पर गणतंत्र दिवस की ७०वीं वर्षगांठ बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, राष्ट्र गीतो से ओत प्रोत इस कार्यक्रम प्रयागराज शहर के जाने माने वरिष्ठ डाक्टर्स, समाजसेवी व कई स्कूल के छात्र - छात्राओं ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया व छात्र - छात्राओं द्वारा कई सांस्कृतिक व रंगारग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।
ध्वजारोहण के पश्चात प्रभात फेरी *तिरंगा यात्रा* का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रिय नागरिको , व्यापारिओ व छात्र - छात्राओं व कई सम्मानित लोगों समेत हजारों लोगो ने भाग लिया , यात्रा के दौरान सभी लोग अपने हाथो में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहें थे ।
ध्वाजारोहण के बाद उपस्थित लोगो के बीच कार्यक्रम के संयोजक नरेन्द्र खेडा (मान्टू ) ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति व सभ्यता समूचे विश्व को आपसी प्रेम और अनेकता में एकता का पाठ सिखा है ।
हमारा गणतंत्र जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है,
भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां ,22 भागों में विभाजित है हमारा देश 29 राज्यों का एक समूह जहां 1618 बोलियां और भाषाओं का प्रयोग 64 सौ जातियों के 130 करोड़ लोग भारतीयता के एक समूह में रहते हैं ।
श्री खेडा ने कहा कि हमें और हमारी आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रीय पर्व जरूर मनाना चाहिए और जरूरत है उन अमर शहीदों को याद करने की जिनकी शहादत और सार्थक प्रयास सें हमें आजादी मिली ..।

कार्यक्रम का संचालन सह संयोजक व मीडिया प्रभारी *हिमांशु निक्की केशरवानी* ने किया  व अध्यक्षता नरेन्द्र खेडा ( मान्टू ) ने किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ न्यूरो सर्जन , डा० कार्तिकेय शर्मा , वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डा० उमर हसन , एडवांस लैपोस्कोपिक सर्जन डा० राजीव सिंह , चाइल्ड स्पेस्लिस्ट डा० राहुल मित्तल , डा० अशोक अग्रवाल लैपोस्कोपिक सर्जन , लोक निर्माण विभाग के खण्ड 1 के अधिशासी अभियंता ए. के . द्विवेदी व प्रयाग व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष मो० कादिर , प्रयाग केमिस्ट ऐशोसिऐशन के अध्यक्ष राणा चावला , राष्ट्रीय स्तर के फोटो पत्रकार, सुधांशु केसरवानी , शासकीय अधिवक्ता नरेन्द्र श्रीवास्तव ,पार्षद  निहाल कुमार , पार्षद अमरजीत सिंह , पार्षद शिव कुमार , अतुल केसरवानी , सुनील केशरवानी , निरंकार साहू , धर्म चन्द्र जयसवाल , अंकुर रस्तोगी ,मुकेश साहू , गुलशन अरोरा , दीपक , रितेश वर्मा , विक्की साहू  आदि लोगों ने भाग लिया..।

No comments