Breaking News

ओपन पुरुष युगल में भारतीय चुनौती समाप्त, लिएंडर पेस हारे

आस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष युगल में भारतीय चुनौती समाप्त, लिएंडर पेस हारे
जीवन नेंदुचेझियान और निकोलस मुनरो की जोड़ी को केविन के और निकोला मेकटिच ने 4.6, 7.6, 7.5 से मात दी। प्रजनेश गुणेश्वरन भी क्वालीफायर से मुख्य ड्रा में आने के बाद पहले दौर में हार गए थे।
मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष युगल में भारतीय चुनौती पहले ही दिन समाप्त हो गई जब तीनों जोड़ियों को पहले दौर में पराजय झेलनी पड़ी। भारत के 15वीं वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और दिविज शरण को स्पेन के गैर वरीय पाब्लो कारेनो बस्ता और गुलिरेमो गार्सिया लोपेज की गैर वरीय जोड़ी ने 6.1, 4.6, 7.5 से हराया।

 

No comments