Breaking News

गणतंत्र दिवस: पांच जांबाजों ने गर्व से लहराया तिरंगा, न्यूजीलैंड को दी मात

team  indiaटीम इंडिया ने शनिवार को माउंट मॉनगनुई में दूसरा वन-डे जीतकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रन से मात देकर पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मुकाबला सोमवार को माउंट मॉनगनुई में ही खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की इस शानदार जीत के पांच हीरो कौन रहे?
एमएस धोनी
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने 33 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए। धोनी इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 
 
कुलदीप और चहल
कुलदीप यादव
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। 10 ओवर में कुलदीप ने 45 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

शिखर धवन
शिखर धवन
नेपियर में खेले गए पहले मैच में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेलने वाले शिखर धवन ने इस मैच में भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 99 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 66 रन बनाए।

VIRAT KOHLI
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में अपने बल्ले से 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 59 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 43 रन बनाए।
 

No comments