Breaking News

कुंभ मेला 2019: बारिश ने बढ़ाई श्रद्धालुओं की परेशानी, मेला की खुली पोल

rain

कुंभ मेला क्षेत्र में कल्पवास करने आए कल्पवासियों की परेशानी शुक्रवार को तेज बारिश ने बढ़ा दी। बीस मिनट की बारिश में ही तंबू (रावटी) टपकने लगे। रात में करीब आठ बजे फिर हुई बारिश ने दिन भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। लोग तंबुओं में सिकुड़े बैठे रहे। बिस्तर समेत अन्य सामान भींगने से खराब हो गया। अलाव के लिए रखी लकड़ियां भी भींग गईं। जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ से लोगों का चलना मुश्किल हो गया। कल्पवासी क्षेत्रों समेत कई सेक्टरों में शौचालय धंस गए। 
rain
कुंभ मेला क्षेत्र में कल्पवास करने आए कल्पवासियों की परेशानी  बारिश ने बढ़ा दी। बीस मिनट की बारिश में ही तंबू (रावटी) टपकने लगे। रात में फिर हुई बारिश ने दिन भर की मेहनत पर पानी फेर दिया। लोग तंबुओं में सिकुड़े बैठे रहे। बिस्तर समेत अन्य सामान भींगने से खराब हो गया। अलाव के लिए रखी लकड़ियां भी भींग गईं। जगह-जगह जलजमाव और कीचड़ से लोगों का चलना मुश्किल हो गया। कल्पवासी क्षेत्रों समेत कई सेक्टरों में शौचालय धंस गए। 
rain

कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 7, 8,9, 14, 15 में हालत सर्वाधिक खराब हुई। थाना कल्पवास नगर समेत अन्य इलाकों में बारिश का पानी परेशानी बनकर आया। गंगोली शिवाला मार्ग, ओल्ड जीटी रोड, नागवासुकि मार्ग, दंड़ी बाड़ा, आचार्य बाड़ा, खाक चौक, तुलसी और हरिश्चंद्र मार्ग पर जगह-जगह पानी भरा रहा। कीचड़ का हाल यह रहा कि चकर्ड प्लेटों पर फिसलन बनी रही। 
कुंभ मेलाधिकारी, विजय किरन आनंद ने कहा कि बारिश से हुई परेशानी को दूर कराया जा रहा है। जलजमाव से निजात के लिए दिन भर पंपिंग कराई गई है। स्थिति पहले से बेहतर है। कल्पवासियों को पहले से अधिक और बेहतर सुविधाएं दी गई हैं। आपूर्तिकर्ताओं संग बैठक कर खराब सामान बदलने को कहा गया है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर रहे हैं। उनसे संपर्क कर समस्याओं का निराकरण कराया जा सकता है। 


No comments