kumbh mela 2019: लोकनृत्य की बिखरी छटा, कलाकारों से सजा सांस्कृतिक मंच

संस्कृति विभाग के तत्वावधान में बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को लोक कलाकारों ने नृत्य-संगीत की अद्भूत छटा विविध मंचों में बिखेरी।

सेक्टर 17 के यमुना मंच पर कर्नाटक, मणिपुर, जयपुर और कर्नाटक के लोक रंग पर आधारित नृत्य ने दर्शकों को खासा रिझाया।ढोल की थाप पर मणिपुरी नृत्य एवं जयपुर के नटराज मिश्र के निर्देशन में शिव नृत्य ने दर्शकों को शिव भक्ति से सराबोर कर दिया।कर्नाटक के यक्षगान की प्रस्तुति विद्या कोयलूर के निर्देशन में हुई। सेक्टर-4 के अक्षयवट मंच पर दिल्ली के चंद्रिमा मजूमदार ने सरोद वादन के जरिए कई राग पेश किए।
श्रीराम भारतीय कला केंद्र के कलाकारों ने अपनी अंतिम प्रस्तुति कृष्णलीला का भव्य प्रदर्शन किय।
दर्शकों ने इसे खास तौर से सराहा। कृष्ण के विविध प्रसंगों में गीता उपदेश, रासलीला, कंस वध सहित गांधारी के श्राप तक की कथा का लाइट-साउंड माध्यम से प्रस्तुत किया गया।सेक्टर 6 में आंध्र प्रदेश का मयूर नृत्य का मंचन देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।यहां भारत-पाकिस्तान के बार्डर से लगे गांव से आए लोक गायक गाजी खां मंगनिहार के मीरा के भजनों ने भी समा बांध दिया।

No comments