Breaking News

पूर्व मंत्री अहमद हसन के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम ने गत 12 फरवरी को लाठीचार्ज में घायल कार्यकर्ताओं एवं नैनी जेल में बंद नेताओं से मुलाकात


प्रयागराज 16 फरवरी l समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अहमद हसन के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम ने आज यहां आकर गत 12 फरवरी को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में घायल हुए सपा नेता और कार्यकर्ताओंएवं नैनी जेल में बंद नेताओं से मुलाकात की l टीम के सदस्यगण सर्व श्री अहमद हसन,विधानपरिषद सदस्यगण मा बासुदेव यादव , मा राम बृक्ष यादव,राम सुंदर निषाद, , संतोष यादव, विधायक डॉ संग्राम सिंह यादव ने शहर के पार्वती नर्सिंग होम, सिटी अस्पताल, आदर्शहास्पिटल आदि में जाकर इलाज करा रहे कृष्णमूर्ति सिंह यादव, डॉ निर्भय सिंह पटेल, राघवेंद्र सिंह, रिचा सिंह, आदिल हमजा आदि घायलों से मिलकर उनका हालचल जाना और उनका हौसला बढ़ाया l l पूर्व प्रमुख संदीप यादव, अनिल यादव, राजेश, आर. एन. यादव सहित कई दर्जन सपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी अपने चोट दिखाए जो घायल होने के बाद अपने घर में रहकर इलाज करा रहे हैं l सपा नेतागण नैनी मे वरिष्ठ नेता राम मिलन यादव के घर चाय पीने गए l
नेता प्रतिपक्ष मा. अहमद हसन ने पुलवामा की आतंकी हमले में शहीद मेजा क्षेत्र के महेश यादव सहित सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह क्षण बेहद धैर्य के साथ आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष का है l घटना को दुखद बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने में पूरी तरह से नाकाम रही है l यह उसी का नतीजा है कि आये दिन सीमाओं पर जवान शहीद हो रहे हैं l
इस अवसर पर सर्व श्री
पूर्व मंत्री इन्द्रजीत सरोज, हीरामणि पटेल, सैयद इफ्तिखार हुसैन, दानबहादुर सिंह मधुर, पूर्व विधायक मा आरिफ सिद्दीकी, सुशील यादव एडवोकेट, कमला यादव, दिनेश पटेल आदि नेतागण 

No comments