Breaking News

आगाज फाउंडेशन, एंटी करप्शन कमेटी ने शहीदों को दिया श्रद्धांजलि


 प्रयागराज। आगाज फाउंडेशन और एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार की शाम को शहीद वाल सिविल लाइन से चलकर नेताजी सुभाष चौराहे तक एक मौन पद यात्रा संजय गुप्ता विधायक चायल के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें सभी लोगों ने अपने हाथों पर जलती हुई मोमबत्ती लेकर शहीदों को सम्मानित किया वाह नेताजी सुभाष की प्रतिमा के नीचे शहीदों को याद करते हुए दीप प्रज्वलन किया। जुलूस की अध्यक्षता एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया के प्रदेश विधि सचिव गौतम कुमार बनर्जी ने किया।
 इस मौन जुलूस में शहर के तमाम अधिवक्ता, डॉक्टर रंगकर्मी, व सामाजिक गैर समाजिक संस्थाएं, अपनी भागीदारी से शहादत को नमन किया।  केंडिल मार्च में शहर के तमाम दुर्गा पूजा कमेटियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया शाहगंज बारवाड़ी,  एसटीएमए दुर्गा पूजा बारवरी ,टैगोर टाउन बारवारी,अतरसुइया बारवारी के सदस्यों ने भी कैंडल मार्च में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली को संबोधित करते हुए आग़ाज़ संस्था के कोषाध्यक्ष श्री उत्तम कुमार बैनर्जी ने बताया के किसी भी परिस्थिति में "जवानों के शहादत की कोई भरपाई नही हो सकती ये एक अपूर्ण क्षति है। 14 फरवरी का ये दिन देश के लिए काला दिवस के तौर पर घोषित होना चाहिए।" इसी क्रम में एन्टी करपशन कमेटी के जोनल सचिव गौतम कुमार बनर्जी का कहना है के देश हित के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री का ही सजग होना ज़रूरी नही है वक़्त आ गया है के अब आम जनता भी अपनी ज़िम्मेदारी समझे और देश हित के लिए एक सजग प्रहरी बने। रैली में उपस्थित सभी लोगो मे जितना आक्रोश था उतना ही जवानों के शहादत हेतु अफसोस भी था।
जुलूस में निखिलेश मौर्य, डॉक्टर रामा मोटर्स एन0बी0 मॉन्ट्रोज़ मनीष कपूर ,पंकज गौड़, अनुराधा सुंदरम,राजीव राहा, हरदीप सिंह, कौशिक चौधरी, पवन शंकर क्षितिज चौहान, संजीव कुमार डॉन, रितेश जायसवाल, आनंद कुमार गुप्ता सुशील प्रजापति, मशहूर शायर शाहिद सफर, भास्कर मुखर्जी सुदीप दत्ता नीतीश बनर्जी गौतम कुमार बनर्जी, विकास केसरवानी प्रत्यूष वार्ष्णेय,शिवम प्रताप सिंह,अरविंद पांडेय,अमित उपाधयाय, अभिषेक गुप्ता अमित गुप्ता, आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जुलूस का संचालन आग़ाज़ फाउंडेशन की सचिव सुदीपा मित्रा ने किया

No comments