Breaking News

शकिबुल हसन, नहीं खेल पायेंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला

शकिबुल हसन को करारा झटका, नहीं खेल पायेंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखलाढाका। आल राउंडर शकिबुल हसन के अंगुली में फ्रेक्चर होने से बांग्लादेश को अगले हफ्ते से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले करारा झटका लगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस हरफनमौला खिलाड़ी के चोटिल होने की जानकारी दी। बीसीबी के अनुसार बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट के छठे सत्र के फाइनल में शुक्रवार को बल्लेबाजी करते हुए उनके बायें हाथ की अंगुली में चोट लग गयी।
बीसीबी के वरिष्ठ फिजियो देबाशीष चौधरी ने कहाए ष्ष्मैच के बाद एक्स रे में इस फ्रेक्चर की पुष्टि हुई और अंगुली करीब तीन हफ्ते तक काम नहीं कर पायेगी। ष्ष्बांग्लादेश की टीम इस दोरे पर तीन वनडे और तीन टेस्ट मैच खेलेगी। इससे पहले तेज गेंदबाज तास्किन अहमद भी लिगामेंट में चोट लगने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गये थे। 

No comments