हॉकी मुकाबले में फ्रांस ने भारतीय महिलाओं को रौंदा
लखनऊ। कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई वाली भारत ए महिला हाकी टीम को शुक्रवार को पहले मैच में फ्रांस ए टीम के हाथों 0.1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। फ्रांस की इनेस लार्डयूर ने 37वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कार्नर पर यह गोल किया। 
दोनों टीमों ने गोल करने के काफी मौके बनाये लेकिन पूरे मैच के दौरान उनका डिफेंस काफी मजबूत रहा जिसने फारवर्ड खिलाड़ियों को मौकों को गोल में तब्दील नहीं होने दिया। दूसरा मैच 10 फरवरी को गोरखपुर में खेला जायेगाए फिर 12 फरवरी और 13 फरवरी को तीसरा और चौथा मैच खेलने के लिए लखनऊ लौट जाएंगे।

No comments