Breaking News

देखिए तस्वीर...अखिलेश को एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़के सपाई, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में था प्रोग्राम

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद सपा के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने प्रदेश भर में कई जगह धरना प्रदर्शन भी किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि 'एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है!'
लखनऊ  एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आरोप लगाया कि 'बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।'


यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाने से रोकने पर विधान परिषद में जमकर हंगामा हो गया। सपा सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाए।

No comments