Breaking News

पुलिस की लाठी से घायल रिचा सिंह को सर मे लगी गम्भीर चोट मे दर्द होने के कारण पूनः किया गया भर्ती

 अखिलेश यादव ने फोन कर रिचा से हाल चाल पूछा - अभी भी कई घायल सपाई हास्पिटल मे करा रहे हैं इलाज - दिन भर घायल सपाईयों को देखने सपा नेताओं का लगा रहा ताँता ""

समाजवादी पार्टी के राष्टरीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 12 फरवरी को प्रयागराज न आने देने से नाराज़ सपाईयों ने बालसन चौराहे गाँधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर धरना देना योगी सरकार को ऐसा नागवार गुज़रा की प्रयागराज की पुलिस ने सारी हदें पार करते हुए सपाईयों पर लाठी डण्डो से ऐसी पिटाई की के कईयों के जहाँ हाथ-पैर टूटे वहीं कई के सर मे गम्भीर चोट भी आई।प्रदेश प्रवक्ता रिचा सिंह भी पुलिस की लाठी का शिकार हुईं।उन्हें पार्वती हास्पिटल मे भर्ति किया गया था और रात मे उन्हे हास्पिटल से छुट्टी भी दे दी गई थी लेकिन आज प्रातः उन्हे सर व गर्दन के पीछले भाग मे पूनः दर्द होने के कारण फिर से पार्वती हास्पिटल मे भर्ती किया गया जहाँ उन्का एम आर आई भी कराया गया।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने उक्त सूचना देते हुए बताया की रिचा सिंह के मुँह और चेहरे पर लगी चोट के कारण बोलने व बात करने से डाक्टर ने मना किया है।वहीँ र्गदन के पिछले भाग मे दर्द के कारण आराम करने की हिदायत डाक्टरों ने दी है।वहीँ दिन भर लोग घायलों को देखने हास्पिटल पहुँच रहे हैं रिचा सिंह का हाल जान्ने के लिए अखिलेश यादव ने भी फोन से जानकारी लेते हुए कल हुए लाठी चार्ज की निन्दा की कहा योगी अपने पुलिस के दम पर लोकतन्त्र की हत्या कर रहे हैं उन्होने घायलों के जल्द स्वास्थ लाभ की कामना की वहीं धैर्य रखने की कार्यकर्ताओं से अपील भी की।रिचा व अन्य सपाईयों का हाल जान्ने तमाम सपाई पहुँचे जिन्मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,सबीहा मोहानी,सन्तोष सक्सेना,इन्दू यादव,दान बहादूर मधूर,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,रविन्द्र यादव,शाहिद प्रधान,किताब अली,मो०ज़ैद,औन ज़ैदी,सचिन दास आदि थे

No comments