Breaking News

क्रिकेट वल्र्ड कप : भारतीय टीम आईपीएल खेलकर थक न जाय

 क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इतिहास रच हिंदुस्तान लौट चुकी है। टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी भारत में हैं। वहीं कुछ खिलाड़ी इस वक्त छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं। वैसे तो मौजूदा दौर में खिलाड़ी ज्यादातर समय क्रिकेट के मैदान या फिर उससे जुड़ी गतिविधियों में ही बिताते हैं। लेकिन इस बीच कई खिलाड़ी अपने परिवार या फिर शरीर को आराम देने के लिए वक्त चाहते हैं। जाहिर है इस समय के क्रिकेट में आराम के लिए ज्यादा वक्त नहीं है जिसकी वजह से खिलाड़ियों को चोट से भी कई बार रूबरू होना पड़ता है। जिसकी वजह से उनके कॅरियर पर असर पड़ सकता है।
वर्ल्ड कप से पहले टीम आईपीएल खेला जाना है। जहां कई खिलाड़ी अपने पदर्शन में सुधार कर सकते हैं। लेकिन आईपीएल टूर्नामेंट काफी बड़ा और थका देने वाला होता है। जहां ऐसा ना हो कि खिलाड़ी ज्यादा मैच खेलकर वर्ल्ड कप से पहले अपनी फिटनेस खो दें।
टीम इंडिया कंगारूओं के बाद कीवी सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। विराट कोहली को न्यूजीलैंड के 3 वनडे मैचों के बाद टीम से आराम दिया गया था। वही जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वापस स्वदेश भेज दिया गया था ताकि वह वर्ल्ड कप से पहले भरपूर आराम पा सकें। 30 मई 2019 से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को घरेलू सरजमीं पर 2 टी.20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए कई सीनियर खिलाड़ी को आराम मिलने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। भारतीय चयनकर्ता इस सीरीज से उन खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं। जिनका वर्ल्ड कप में खेलना संभावित तय है और उन्हें फिटनेस बचाएं रखने के लिए आराम की जरूरत है।
  
जाहिर है वर्ल्ड कप से पहले टीम आईपीएल खेला जाना है। जहां कई खिलाड़ी अपने पदर्शन में सुधार कर सकते हैं। लेकिन आईपीएल टूर्नामेंट काफी बड़ा और थका देने वाला होता है। जहां ऐसा ना हो कि खिलाड़ी ज्यादा मैच खेलकर वर्ल्ड कप से पहले अपनी फिटनेस खो दें। वहीं खिलाड़ियों को चोटिल होने से बचाना भी बीसीसीआई के लिए एक अहम मुद्दा होगा।


चयनकर्ताओं को सूझबूझ से चुननी होगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम

24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय चयनकर्ताओं से बड़ी तलवार लटक रही है। इस टीम में कुछ खिलाड़ियों को आराम देने के उपर चयनकर्ता माथापच्ची कर रहे होंगे। कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ आराम दिया गया था। जिसकी वजह से वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेल सकते हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह को भी लौटना लगभग तय है। इसके अलावा चनयकर्ता रोहित शर्माए महेंद्र सिंह धोनीए शिखर धवनए मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को आराम देने के बारे में सोच सकते हैं। साफ है चयनकर्ताओं को टीम के खिलाड़ियों को आराम देने के साथ ही यह भी सोचने की जरूरत है कि कहीं कंगारूओं के सामने ये भारतीय टीम कमजोर पड़ जाएं। क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को लय में लाना खतरे का सौदा हो सकता है। क्योंकि कंगारूओं को अगर जीत हासिल हुई तो भारतीय टीम के खिलाफ पिछले माह अपने घर में मिलने वाली हार का बदला ले सकते हैं। जाहिर है टीम के संयोजन का संतुलन काफी जरूरी है। घरेलू क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसकी बदौलत उन्हें टीम में जगह दी जा सकती है। वहीं कप्तान कोहली और बुमराह के लौटने से ये टीम वैसे ही मजबूत हो जाती है। 


No comments