अमेरिका से वार्ता करने की अफगान तालिबान ने की घोषणा
इस्लामाबाद। अफगान तालिबान ने कहा है कि उसके प्रतिनिधि सोमवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान सहित अमेरिका और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के साथ बात करेंगे। अफगानिस्तान में 17 साल से चल रहे खून.खराबे को खत्म करने के लिए मौजूदा शांति वार्ता के तहत यह बातचीत होगी। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने बुधवार को एक बयान में कहाए ष्पाकिस्तान सरकार के औपचारिक निमंत्रण पर 18 फरवरी को इस्लामी अमीरात और अमेरिका के वार्ताकारों के बीच इस्लामाबाद में एक और बैठक होनी है।
अचानक से तालिबान का बयान ऐसे वक्त आया है जब इस महीने के अंत में कतर में दोनों पक्षों के बीच अगले दौर की वार्ता होने वाली है। मुजाहिद ने कहा कि कतर में होने वाली नियमित वार्ता 25 फरवरी को तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगी। तालिबान की ओर से की गयी घोषणा पर अमेरिका और पाकिस्तान की तरफ से पुष्टि नहीं की गयी है।
बयान में कहा गया है कि तालिबान का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मुलाकात करेगा। मुजाहिद ने कहाए ष्ष्इमरान खान से मुलाकात के दौरान तालिबान पाकिस्तान.अफगानिस्तान रिश्तों और अफगान शरणार्थियों तथा कारोबारियों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेगा।


No comments