इस्लाम : घर घर सजा इमाम हसन का दस्तरख्वान
इस्लामिक माह जमादी उस्सानी की 21को हज़रत इमाम हसन का दस्तरख्वान सजा और लोगों ने एक दूसरे के घर पहुँच कर जहाँ नज़रे इमाम हसन मे शिरकत करते हुए तरह तरह के खाने का लुत्फ उठाया वहीँ दोनो हाँथ बलन्द कर रिज्क़ मे बरकत,सेहत,मुल्क मे अमन चैन की दूआ भी माँगी।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सैय्यद मो०अस्करी के मुताबिक़ दायरा शाह अजमल,बख्शी बाज़ार,रानी मण्डी,करैली,रौशनबाग़,सब्ज़ी मण्डी,शाहगंज,दरियाबाद,रसूलपुर आदि मुस्लिम बहुल्य इलाक़ो मे प्राता से ही इमाम हसन के दस्तरख्वान की खवातीनों ने तय्यारी शुरु कर दि थी।शाम होते ही घर घर नज़र दिलाई गई।देर रात तक लोग एक दुसरे के घर पहुँचते रहे। फल ,मेवा,क़ोरमा,पूरी कबाब,बिरयानी,शरबत आदि पर दिलाई गई नज़र का सेवन करते हुए बारगाहे इलाही मे दूआ की।


No comments