पुलवामा की घटना दूखद परन्तू केन्द्र सरकार के खुफिया तन्त्र से हुई चूक...उज्जवल रमण सिंह
एयरफोर्स के कारनामों पर देश के हर नागरिक को गर्व है और पुलवामा मे शहीद सैनिकों की शहादत पर ग़म और ग़ुस्सा है लेकिन एक सवाल जो सबसे बड़ा है वह यह की कैसे इतनी बड़ी चूक केन्द्र सरकार से हुई जो हमारे सैनिक हमारे ही देश मे आतंकवाद का शिकार हो गए।करैली के जे के महल मे आयोजित शहर दक्षिणी विधानसभा के बूथ व सेक्टर प्रभारीयों की बैठक मे मुख्य वक्ता के रुप मे बोलते हुए उत्तर प्रदेश सरकार मे पूर्व मंत्री रहे वर्तमान करछना विधायक कु०उज्जवल रमण सिंह ने शहीदों के प्रति सम्मान जताते हुए एयरफोर्स के कारनामों पर खूशी जताते हुए कहा की सेना हमारे देश के करोड़ो लोगों को चैन की नीन्द सोने मे अहम भूमिका निभा कर सरहदों पर दुर्गम पहाड़ीयों और खूँखार जंगलों मे दिन रात पहरा दे कर हमारे लिए तैनात रहती है हमे अपने सैनिकों पर गर्व करना चाहिये।पुलवामा की घटना ने समूचे देशवासियों को झकझोर दिया।हमारी सरकार से कहीं न कहीं बड़ी चूक का नतीजा है की इतनी बड़ी घटना हो गई।पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद ने बूथ व सेक्टर स्तर की बैठक मे शहीदों को श्रद्धान्जलि अर्पित करते हुए कहा की घटना से भाजपा बेनक़ाब हो गई।उन्होने बूथ और सेक्टर प्रभारीयों से कहा हमे भाजपा को हराने के लिए एक दम चौकन्ना रहना होगा।भाजपा की सोच बहोत ही गन्दी है वह चूनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है।आज पुलवामा की घटना से सारा देश मर्माहत है लेकिन मोदी जी वोट कैसे हासिल हो इसकी जुगत मे लगे रहे।और अब वह दिखावा कर रहे हैं।बैठक की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने कार्यकर्ताओं से आहवाहन किया की हर एक बूथ पर जाकर छूटे मतदाताओं को वोटर लिस्ट को दूरुस्त कर लें।ऐसी बराबर शिकायतें मिल रही हैं की अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों मे बड़े पैमाने पर लोगों के नाम वोटर लिस्ट से षणयन्त्र रच कर कटवा दिए गए हैं।ऐसे छूटे मतदाताओं व अठ्ठाराह की उम्र के लोगों को प्राथमीक्ता के आधार पर जोड़ने का कार्य करें।उन्होने तीनों विधान सभा मे सपा व बसपा के संयुक्त रुप से चले सेक्टर व बूथ प्रभारीयों की बूथ व सेक्टर स्तरीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई भी दी।बैठक का संचालन शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष मो०ग़ौस ने किया।कार्यक्रम के प्रारम्भ मे लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर पुलवामा शहीदों को नमन भी किया।वहीं उज्जवल रमण सिंह,हाजी परवेज़ अहमद व महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन को विशाल माला पहना कर उन्का स्वागत भी किया गया।इस मौक़े पर सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद,बसपा नगर अध्यक्ष चौधरी सईद अहमद,महेन्द्र निषाद,नाटे चौधरी,महबूब उसमानी,सलामत उल्ला खान,अशोक गुप्ता,सै०मो०अस्करी,मुशीर अहमद,अब्बन नक़वी,सबीहा मोहानी,रेखा उपाध्याय,सारिका यादव,निशा शुक्ला,आक़िब जावेद,शबी हसन,आबिद नियाज़ी,पी के केसरवानी,अंकित केसरवानी,भोला पाल,मधूकर मिश्रा,प्रभात कुमार,नन्दलाल नन्दा,जीतराज जितेन्द्र आदि सैकड़ो सपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.


No comments