पुलवामा आतंकी हमला : शहीदों के परिवार को सब्र अता करने की दुआ
प्रयागराज।चक ज़िरो रोड स्थित शीया जामा मस्जिद के मुतावल्ली स्व ग़ुलाम रज़ा के इसाले सवाब को आयोजित बरसी की मजलिस को सम्बोधित करते हुए फैज़ाबाद के मौलाना वसी हसन खाँ साहब ने औलाद के उपर अपने वालिदैन के फराएज़ पर तक़रीर करते हुए कहा की यह हदीस है की अल्लाह को अगर राज़िक करना है तो वालिदैन की खिदमत करो।
माँ ने जहाँ तुम्हे जन्म दिया वहीं बाप ने बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए हर मुमकिन कोशिश की के मेरे बच्चे अच्छी तरबीयत हासिल करें और उन्का मुस्तक़बिल सुनैहरा बने इस लिए बाप ने रात को रात और दिन को दिन नहीं समझते हुए हर मुसिबत और तकलीफें बरदाश्त कर अपने बच्चों के लिए काम किया ।अब जब बाप इस दुनिया मे नहीं है तो बच्चों का फर्ज़ बनता है की अपने बाप की मग़फिरत को हर वह मज़हैबी अहकामात करे जिस्से मरहूम के गुनाहे कबीरा और गुनाहे सग़ीरा की बखशीश हो सके।मौलाना ने करबला के शहीदों का ग़मनाक वाक़ेया भी बयान किया।वहीं मस्जिज काज़ी जी बख्शी बाज़ार मे मौलाना रज़ा हैदर और अलमास हसन की वालिदा मरहुमा की बरसी की मजलिस भी बरपा हुई जिसे प्रोफेसर जावेद अकबर ने खिताब किया।
मजलिस मे बड़ी संख्या मे उपस्थित मोमनीन ने दोनो हाँथ बलन्द कर जहाँ मरहुमों के मग़फिरत की दुआ की वहीं जम्मु कशमीर के पुलवामा में चव्वालीस सी आर पी एफ जवानों के जाँ बाहक़ शहादत पर रन्जो ग़म का इज़हार करते हुए इस दुख की घड़ी में देश के साथ शाना बा शाना खड़े रहने की बात कहते हुए सभी शहीदों के परिवार को सब्र अता करने की दुआ भी की।इस मौक़े पर मन्ज़र कररार,खुशनूद रिज़वी,सफदर अब्बास,सै०मो०अस्करी,मेंहदी भाई,आसिफ रिज़वी,राग़िब हसन,शफक़त अब्बास,रज़ा अब्बास ज़ैदी,शबीह अब्बास जाफरी,शादाब ज़मन,तक़ी आब्दी,आग़ा मो०क़ैसर,मसूद आब्दी आदि मौजूद थे।



No comments