Breaking News

गरीबों और असहायों को मुस्कुराहट संस्था ने बाँटे कपड़े कराया भोजन

चन्द्र शेखर आज़ाद मूर्ति स्थल पर जुटे छात्र छात्राओं ने पुलवामा मे शहीद 44 सैनिकों के प्रति सन्वेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन भी धारण किया""


जम्मु कशमीर के पुलवामा मे शहीद हुए सी आर पी एफ के सैनिकों की शहादत पर मुस्कुराहट संस्था से जुड़े छात्र छात्राओं ने चन्द्र शेखर आज़ाद प्रतिमा स्थल पर भारतीय ध्वज लेकर शोक सभा कर मृत सैनीकों के प्रति सन्वेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया।मुस्कुराहट संस्था से जुड़ी केसा सफवी,अरीबा सफवी,रीतिका गुप्ता,मेना हैदर समेत अन्त छात्र छात्राओं ने म।त सैनिकों के परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा की इस वक्त देश के जाँबाज़ सैनिकों की शहादत पर मुल्क का हर एक शख्स ग़मज़दा है
हम उन परिवारों के साथ अपने देश के साथ खड़े हैं और देश के प्रधानमंत्री से हम उम्मीद करते हैं की हमारे वीर सैनिकों की शहादत का बदला वह पाकिस्तान परस्त आतंकवादीयों को सबक़ सिखा कर ही दम लेंगे।


वही संस्था से जुड़ी छात्रा केसा सफवी ने ग़रीबोंं के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरने की खातिर मुस्कुराहट संस्था के उद्देश केे तहत ग़रीबों और असहायों मे जहाँ कपड़े बाँट कर मुस्कुराहट लाने की पहल की वहीँ उन्हे भोजन भी कराया।
समाजसेवी सै०मो०अस्करी ने छात्र छात्राओं की पहल का स्वागत करते हुए उन्के इस छोटे से प्रयास की सराहना की और संस्था के पदाधिकारीयों को और आगे बढ़ते रहने की हौसला बढाते हुए आर्शिवाद दिया।

No comments