Breaking News

*सपा बसपा ने मिल कर सुभाष चौराहे पर फूंका पाकिस्तान का झण्डा*

प्रयागराज।समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर जम्मु कशमीर के पुलवामा मे आतंकवादीयों के द्वारा 44 सी आर पी एफ जवानों की शहादत पर पाकिस्तान के झण्डे को आग के हवाले कर विरोध दर्ज कराया।सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव तारिक़ खान और छात्र सभा के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष आक़िब जावेद की अगुवाई मे जुटे सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए आतंकियों को सबक़ सिखाने मे देरी करने पर भारत देश के प्रधानमंत्री से इस देरी पर जवाब मांगा।
तारिक़ खान ने देश के चौकीदार से चुप्पी तोड़ कर देशवासीयों को आतंकवाद के समूल नाश का प्रमाण देने की बात कही। आक़िब ने कहा अब बहोत देर हो गई अब तो उन शहीदों के परिवार वालों को तभी चैन मिलेगा जब चौकीदार पाकिस्तान पर हमला कर उसे नखशे से मिटा देंगे। बसपा नेता सेबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा की बड़ी बड़ी ड़ींगे हाकने मे महारत हासिल करने वाले प्रधानमंत्री 44 जाँबाज़ सिपाहीयों की शहादत का बदला लेने मे इतनी देरी क्यूँ कर रहे हैं।वह तो कहते थे की मैं एक सर के बदले दस सार काट लाऊंगा।अब आखिर इतनी देरी क्यूँ ? सपाईयों ने आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के साथ वीर जवानों की क़ुरबानी अब नही सहेगा हिन्दुस्तानी जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए पाकिस्तान के झण्डे को पैरों से कुचल कर आग के हवाले कर दिया। हर एक की ज़बान पर बस यही नारा था की पाकिस्तान पर हमला करो वरना गद्दी छोड़ दो।
विरोध प्रदर्शन मे तारिक़ खान,आक़िब जावेद,नदीम अली,खुशनूमा बानो,सै०मो०अस्करी,काशान सिद्दीक़ी,पप्पू पासी,अमन प्रताप सिंह,बब्लू रावत,बसपा नेता शेबू,हमीद सलमानी,फरहान सिद्दीक़ी,मो०नाज़िम खान,मो०राशिद,जावेद वहाब,निखिल राय,सोनू दास,राहुल,मोहम्मद हामिद,मो०कौसर,मो०रफी,जावेद,वहाब खान,साक़िब खान आदि मौजूद थे.

No comments