Breaking News

सुशील चंद्रा को चुनाव आयुक्त नियुक्त ,कार्यभार सौंपा गया

नयी दिल्ली। भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी सुशील चंद्रा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। विधि मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 1980 बैच के राजस्व सेवा के आयकर केडर के अधिकारी चंद्रा को निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। चंद्रा फिलहाल केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ;सीबीडीटीद्ध के अध्यक्ष हैं
CBDT अध्यक्ष सुशील चंद्रा बने नए चुनाव आयुक्त, 1980 बैच के हैं अधिकारी
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के हाल ही में सेवानिवृत्त होने पर तत्कालीन चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद से आयोग में चुनाव आयुक्त का एक पद रिक्त था। चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं। चंद्रा के अलावा अशोक लवासा चुनाव आयुक्त हैं।

View image on Twitter
Former IRS (IT)-1980 officer Sushil Chandra appointed as Election Commissioner. (File pic)
55 people are talking about this

No comments