Breaking News

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन: अध्यक्ष पर राकेश पाण्डेय, सचिव पर जेबी सिंह ने बनाई बढ़त, नयी कार्यकारिणी के लिए मतों की गिनती जारी



प्रातःकाल संवाददाता, प्रयागराज। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक अध्यक्ष और सचिव पद के कुल 33 मतों की गिनती पूरी हुई. इसमें अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय बबुआ और सचिव पद पर जेबी सिंह ने बढ़त ले ली है. पूरा परिणाम शुक्रवार तक आने की संभावना जतायी जा रही है।.



हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नयी कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान 1 फरवरी हो हुआ था. 2 फरवरी को मतों की छंटाई हुई. तीन और चार को अवकाश के चलते गिनती नहीं हुई. मतों की गिनती का काम बुधवार को शुरू हुआ. सुबह नौ से शाम पांच बजे तक अध्यक्ष और सचिव पद के कुल 33 सौ मत गिने जा सके. लाइब्रेरी हाल में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, तथा संयुक्त सचिव प्रशासन के पदों की मतगणना तथा कमेटी रूम में संयुक्त सचिव लाइब्रेरी, संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला तथा कोषाध्यक्ष के पद की मतगणना सम्पन्न हुई. अध्यक्ष पद के लिए राकेश पाण्डेय बबुआ ने प्रतिद्वंदी राधाकांत ओझा से 370 मतों की बढ़त बना ली. सचिव पद पर जेबी सिंह प्रतिद्वंदी प्रभाशंकर मिश्र से 14 मतों से आगे चल रहे थे.

 अध्यक्ष पद पर वोट.......

राकेश पाण्डेय बबुआ 1236

राधाकांत ओझा 866

अशोक कुमार सिंह 322

राम औतार वर्मा 172

सचिव

जितेन्द्र बहादुर सिंह (जेबी सिंह) 470

प्रभा शंकर मिश्र456

विक्रांत पाण्डेय365

एस डी सिंह जदौन 247

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

अखिलेश कुमार मिश्रा, गांधी 560

जमील अहमद आजमी 492

पीयूष शुक्ला 364

राजेश्वर सिंह291

संयुक्त सचिव प्रशासन

पीडी त्रिपाठी 632

मंजू शर्मा 494

संजय सिंह 399

धर्मेन्द्र कुमार यादव 280

No comments