भाजपा द्वारा लाभार्थी को वितरित की गई कमल ज्योति
फतहपुर, चौडगरा।* भाजपा नेतृत्व द्वारा पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे कमल ज्योति पर्व कार्यक्रम के तहत मलवां विकास खंड क्षेत्र के सभी ग्राम एवं बूथ अध्यक्षों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के दरवाजों पर कमल ज्योति जलाकर विकास पर्व का संदेश दिया।
इसी कार्यक्रम के तहत देवम ई मण्डल अध्यक्ष अरुण शुक्ला के नेतृत्व में अलीपुर गांव में लाभार्थियों ने कमल ज्योति जलाकर दोहरी खुशी का इजहार किया । भाजपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आज शाम छः बजे योजनाओं के लाभार्थियों को कमल ज्योति पर्व जलाना था किन्तु सुबह जैसे ही टी वी वर्षगांठ सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली कि भारतीय वायुसेना ने पुलवामा शहीदों का बदला ले लिया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सेना की इस कार्रवाई से कमल ज्योति पर्व दीपावली पर्व में तब्दील हो गया।इस अवसर पर महेंद्र सिंह,सुनील वर्मा,विमलेश सविता, दुर्गेश मिश्र, अनूप पांडे,शैलेश सिंह, अनूप सविताआदि लोग मौजूद रहे।

No comments