Breaking News

घर घर मे हुई मन्नती नज़रे इमाम जाफरे सादिक़


माहे रजब की बाईसवीं को शहर के तक़रीबन सभी मुस्लिम इलाक़ो मे बड़े ही एहतेराम के साथ इमाम जाफरे सादिक़ की नज़र दिलाई गई।लोग एक दूसरे के घरों मे जाकर नज़र मे शिरकत करते हुए मन्नती कुण्डे मे शामिल हुए।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ एक लकड़हारे और एक राजा के नज़र से मुतालिक़ घटना और इमाम जाफरे सादिक़ के चमात्कारीक घटना से शुरु हुए रवायती कुण्डे को आज हर मुसलमान बड़े ही ऐहतेराम के साथ साफ कूण्डों को नमकीन व मीठी पूड़ीयों व मीठाई ,खीर से भर कर इमाम जाफरे सादिक़ की नज़र कराता है।अस्करी का कहना है की चाहे शिया मुसलमान हो या सुन्नी मुसलमान सभी लोग बड़े ही अदब व एहतेराम से नज़र कराते हैं जहाँ लोग एक दूसरे के घरों मे जाकर नज़र मे शामिल खाने पीने की चीज़ों का लुत्फ उठाते हैं और बारगाहे मौला मे रिज़्क व बरकत की दुआ भी करते हैं।सुबहा फजीर की नमाज़ के बाद मैदा, सूजी,घी,दूध व मेवे के मिश्रण से तय्यार की गई मीठी पुड़ियों,खीर,नमकीन पुड़ी व तरहा तरहा की मीठाईयों को साफ बरतन मे रख कर नज़र दिलाई गई।दायरा शाह अजमल,बख्शी बाज़ार,बैदन टोला,रौशनबाग़,रानी मण्डी,करैली,करैलाबाग़,शम्स नगर,दरियाबाद,सब्ज़ी मण्डी,बरनतला,मिनहाजपुर,शाहगंज,अकबरपुर,समदाबाद समेत गाँव व कसबों मे भी नज़रे इमाम जाफरे सादिक़ का एहतेमाम किया गया।वहीँ सबज़ी मण्डी,नखास कोहना पर हलवाईयों की दुकानों पर रात भर लोग मिठाई व खजूर (खस्ता) की खरीदारी करते रहे।

No comments