Breaking News

समाजवादी पार्टी का बूथ मैनेजमेन्ट भाजपा के मनसूबों को करेगा ध्वस्त

नवनियुक्त प्रदेश सचिव मो०शारिक़ का हुआ भव्य स्वागत,चूनाव प्रबन्धन को समाजवादी पार्टी ने बनाई रणनीति""

समाजवादी पार्टी ने बैठक कर बूथ मैनेजमेन्ट पर सारा फोकस कर लिया है।चौक नगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता मे बैठक कर चूनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया। श्री इफ्तेखार ने कहा प्रत्येक बूथ पर बीस यूथ तैनात रहेंगे जो भाजपा के मनसूबों को ध्वस्त करेंगे।बैठक मे भाजपा पर जम कर हमला बोला गया।कहा की सपा व बसपा संयुक्त रुप से बूथ मैनेजमेन्ट मे लगी है हर बूथ पर सपा व बसपा के वालनटियर मुस्तैद रहेंगे जो फरज़ी वोट को रोकने मे सक्षम रहेंगे।

महानगर कार्यालय पर हुई बैठक मे अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव मो०शारिक़ का स्वागत भी किया गया।नैनी से भारी लाव लशकर के साथ नगर कार्यालय पहोंचे शारिक़ को महानगर अध्यक्ष के नेत्रित्व मे फूल माला पहना कर ज़ोरदार स्वागत भी किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने की वहीं संचालन यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष सैफ फरीदी ने किया।इस मौक़े पर अल्पसंखयक सभा के ज़िलाध्यक्ष मो०इसराइल,ज़िला महासचिव दूधनाथ पटेल,मो०अज़हर,मशहद अली खाँ,सारिका यादव,सैफ फरीदी,सै०मो०अस्करी,शिवशंकर विश्वकर्मा,रविन्द्र यादव "रवि" ,औन ज़ैदी,राधेश्याम जयसवाल,मो०सऊद,मेराज अहमद,अनिल पटेल,मो०हसीब,राजकुमार विश्वकर्मा,डा०सरताज आलम,लक्षमण सिंह यादव,महेन्द्र ठाकुर,सुरेन्द्र यादव,मो०ईशान,अरशद ज़ैदी सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments