Breaking News

प्राथमिक विद्यालय : कक्षा एक में प्रवेशोत्सव शुरू,किताब पाकर झूम उठे बच्चें●


प्रयागराज: विकास खंड उरुवा के प्राथमिक विद्यालय केवटाही,औता में कक्षा 5 के बच्चों का विदाई समारोह एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया।कार्यक्रम में शत प्रतिशत उपस्थिति,स्वच्छता,अनुशासन और कक्षा में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल व पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिप्रा ने कहां की कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों ने निश्चित रूप से लगन के साथ-साथ पठन-पाठन और कड़ी मेहनत की,जिसके चलते वे कक्षा में और बच्चों से आगे है,ऐसे मेधावी छात्रों से अन्य साथियों को प्रेरणा प्रेरणा लेनी चाहिए।विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र प्रारम्भ किया गया है।सरकारी विद्यालयों में सत्र के प्रथम दिवस को नामांकन उत्सव के रूप में मनाया जाता है।विद्यालय में नामांकन दिवस को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया तथा बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।बच्चे अपनी नई कक्षाओं की पुस्तक पाकर खुशी से झूम उठे।ग्राम प्रधान  जमुना प्रसाद में कहा कि समय से पुस्तक मिलने पर  बच्चों के पठन-पाठन पर उसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।अच्छा कार्य करने वाला सदा याद किया जाता है,लोगों के अच्छे कार्यों से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।यह बातें विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शिप्रा ने बच्चों के विदाई समारोह में कहीं।विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक के प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार दिया गया।कक्षा पांच के राजन ने बच्चो में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे।जबकि आयुष ने द्वितीय स्थान व युवराज को तृतीय स्थान प्राप्त किया।उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान जमुना प्रसाद,विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिप्रा,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रमाशंकर विद्यालय के शिक्षक आशीष श्रीवास्तव,विद्याकांत शुक्ला,हरिकेश त्रिपाठी,विजय कुमारी पटेल के अलावा तमाम अभिभावक व सदस्य उपस्थित रहे।

No comments