महिलाओं के सशक्तिकरण में देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार का अभूतपूर्व योगदान..रीता बहुगुणा जोशी
प्रयागराज 31 मार्च। महिलाओं के सशक्तिकरण में देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ की हो या तीन तलाक अथवा महिलाओं की सुरक्षा या उज्ज्वला योजना की हो।भाजपा सरकार की कथनी एवं करनी में कोई अंतर नहीं रहा है। जहाँ केन्द्र सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के माध्यम से देश की गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन एवं चूल्हे का वितरण किया गया ताकि उनका चूल्हा प्रदूषण मुक्त हो सके। वहीं महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए भी अभूतपूर्व प्रयास किया गया।
उक्त वक्तव्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री एवं प्रयागराज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने नैनी स्थित माधव ज्ञान केंद्र विद्यालय में भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि नैनी औद्योगिक क्षेत्र को पुनः उसका गौरव वापस दिलाना मेरी प्राथमिकता है। इस क्षेत्र से मेरे परिवार का हमेशा ही विशेष लगाव रहा है। वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश ने तीव्र गति से विकास किया है। देश के विकास की गति बनाये रखने और महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए एक बार फिर भाजपा सरकार बनानी होगी।
इस अवसर पर महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा देश की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए जितना काम किया है उतना किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं किया। राष्ट्र एवं मातृशक्ति को शशक्त बनाने के लिए मोदी जी पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना होगा।कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं मनीष एवं चिंतक डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर कैबिनेट मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी विधायक डॉ अजय भारती विधायक राज मणि कोल रणजीत सिंह शिवदत्त पटेल शशि वाष्र्णेय रणजीत सिंह अनिल केसरवानी डॉक्टर कमला सिंह ब्यूटी श्रीवास्तव महिला आयोग सदस्य अनीता सिंह माया दिवेदी आकांक्षा सोनकर मनोरमा सुमन गोस्वामी सविता त्रिपाठी उपमा सरोज आदि ने पुष्प पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया
इलाहाबाद संसदीय लोकसभा का विजय संकल्प महिला सम्मेलन मैं 5 विधानसभा के हजारों की संख्या में महिलाओं ने पूरे उत्साह से सहभागिता की और मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष जमुना पार आकांक्षा सोनकर एवं संचालन वर्षा जायसवाल ने किया
उक्त अवसर पर पार्षद इंजीनियर नीलम यादव संगीता गोस्वामी रजनी गुप्ता अलका सक्सेना मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव महक सुमन गुप्ता माया शुक्ला गुड्डी देवी शिखा रस्तोगी अंजली गोस्वामी लक्ष्मी वाला अनुराधा देवी आकांक्षा जयसवाल सीमा जयसवाल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रही



No comments