भाजपा ने किसानों को दिया धोखा... नरेश उत्तम पटेल
प्रयागराज 30 अप्रैल । समाजवादीपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य मा नरेश उत्तम पटेल ने आज फूलपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी पंधारी यादव के समर्थन में फाफामऊ एवं सोराव विधानसभा में व्यापक जन सम्पर्क कर जिताने की अपील की ।
श्री उत्तम ने कहा कि भाजपा शासन में सर्वाधिक किसानों, नौजवानों, के साथ धोखा हुआ है । 2014 में किसानों की आय दुगुना करने, हर साल दो करोड़ नौकरियाँ देने, स्वास्थ्य, शिक्षा में सुधार लाने आदि जैसे तमाम वादों के सहारे सत्ता में आने वाले भाजपा नेताओं ने देश के आम आदमी को धोखा दिया है ।
फाफामऊ एवं सोराव क्षेत्र में व्यापक जन सम्पर्क कर गठबंधन के उम्मीदवार श्री पंधारी यादव को जिताने की अपील करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों, को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने, बेरोजगारी दूर करने तथा नौजवानों के लिए रोजगार परक प्रशिक्षण देने आदि के बारे में जिम्मेदारी पूर्वक विचार किया जाएगा ।
श्री पंधारी यादव ने कहा कि मै स्वयं किसान का बेटा हूं और आज भी मेरा मुख्य कार्य खेती, किसानी ही है l यदि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला तो वह देश की सबसे बड़ी पंचायत में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देने का काम करेंगे lजन सम्पर्क के दौरान सर्व सांसद मा नागेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, श्रीमति गीता पासी, दूधनाथ पटेल, संजय पटेल संतलाल वर्मा, आर एन. यादव, अरुण यादव, संदीप यादव, अनिल यादव, आदि मौजूद रहे l सपा के प्रदेश प्रवक्ता के के श्रीवास्तव ने प्रत्याशी श्री पंधारी यादव के साथ लक्ष्मी टाकीज कटरा, दरागंज आदि क्षेत्रों में जन सम्पर्क कर समर्थन की अपील किया ।


No comments