Breaking News

इमाम हुसैन की यौमे पैदाईश पर सजाई गई महफिल

ठण्डे शरबत की सबील लगाने के साथ कई जगहँ केक भी काटा गया,महीलाओं व पुरुषों की सजी महफिल
प्रातःकाल संवाददाता,
प्रयागराज। हज़रत इमाम हुसैन के यौमे पैदाईश पर जगहँ जगहँ जश्न की महफिल सजी तो कहीं ठण्डे शरबत की सबील लगा कर राहगीरों की पिलाया गया।दायरा शाह अजमल, दरियाबाद, करैली,बख्शी बाज़ार मे महिलाओं व पुरुषों ने इमाम हुसैन की यौमे पैदाईश पर महफिल सजा कर जश्न के क़सीदे पढ़े।
दायरा शाह अजमल के बशारत मन्ज़िल मे रज़ा इसमाइल सफवी द्वारा आयोजित महफिल मे शायरों ने अपने कलाम से महफिल को गुलज़ार कर दिया।रंगीन झालरोंऔर क़ुमक़ुमों से सजे स्टेज पर शायर तुफानदरियाबादी के संचालन मे एक एक शायरों ने अपने कलाम से जम कर दाद बटोरी।
डॉ रिज़वान हैदर रिज़वी ने इमाम हुसैन की ज़िन्दगी पर विस्तार से रौशनी डाली।शायरमुख्तार रिज़वी करारवी,ज़की अहसन,ज़मीर भोपतपुरी,अनवर कमाल,डॉ क़मर आब्दी,मो०रुसतम,इतरत नक़वी,हसनैन मुसतफाबादी,रौनक़ सफीपुरी,नायाब बलयावी,औन परतापगढ़ी,दानयाल दरियाबादी,हाशिम बाँदवी,अमन इलाहाबादी,जलाल,काज़िम व जावेद आदि शायरों ने महफिल मे अपने अशआर प्रसतुत कर महफिल मे लोगों की वाह वाही बटोरी।
भोपतपुर की शिया जामा मस्जिद मे भी महफिल का आयोजन कीया गया जिसमे काशिफ,आफाक़,इस्तेखार,अलीयन,क़मरुल,फैज़ी,आदिल,मासूम,शानू आदि ने महफिल मे अपने अशआर पेश कर बारगाहे हुसैन मे नज़राना पेश किया।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ मीरगंज,दरगाह इमाम हुसैन दरियाबाद,करैली रानी मण्डी आदि जगहों पर ठण्डे शरबत की सबील लगाई गई जहाँ हर धर्म जात के लोगों को हुसैनीयों ने शरबत पीला कर हज़रत इमाम हुसैन की यौमे पैदाईश की जानकारी देते हुए जश्न मनाया।इस मौक़े पर ज़ेया इसमाईल सफवी,तूफान दरियाबादी,मेराज रिज़वी,शकील हुसैन,सै०मो०अस्करी,राजेश केसरवानी,प्रशोत्तम दास,मेंहदी रज़ा,आसिफ रिज़वी,अस्करी अब्बास आदि मौजूद रहे।

No comments