स्वर्ण पदक जीतकर प्रयागराज पहुँचने पर उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम का भव्य स्वागत।
प्रयागराज: भारतीय वॉलीबाल महासंघ के तत्वावधान में महाराष्ट्र राज्य के शिरड़ी में गत 21 से 26 अप्रैल तक संपन्न हुई 27वी मिनी नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2018-19 में उत्तर प्रदेश के बालक टीम ने स्वर्ण पदक एवं बालिकाओं की टीम ने 18 वर्ष बाद कास्य पदक जीतकर खेल जगत में प्रदेश का नाम रोशन किया है।विजेता टीम के ऑफिसियल एवं खिलाड़ियों का प्रदेश की धरती इलाहाबाद जं. रेलवे स्टेशन पहुँचने पर जिला वॉलीबाल संघ के सचिव आर.पी.शुक्ला के नेतृत्व में भारी संख्या में संघ के पदाधिकारियों/पूर्व खिलाड़ियों द्वारा विजय तिलक लगाकर पुष्प मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।विशेष रूप से प्रदेशीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रयागराज जिले से कोच के रूप में प्रमोद राय,मुकेश शुक्ला एवं बालिका खिलाड़ी निशिका मिश्रा का भी गाजे बाजे के साथ जुलुश निकाल कर भव्य स्वागत किया गया।स्वागत समिति में आर.पी.शुक्ला,राजेश वर्मा,प्रभात राय,आनंद शर्मा,फूलचंद गुप्ता,विमल पांडेय,विजया सिंह,राजेश मिश्रा,पंकज त्रिपाठी,सतेंद्र पांडेय,रण विजय सिंह आदि ने टीम के खिलाड़ियों व कोच का स्वागत किया।


No comments