Breaking दादी , दादा का घर दिखाने बेटे को लेकर पहुँची प्रियंका.!
प्रयागराज: मानिकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद, बेटे रेहान ने दादी दादा का घर देखने की जिद की तो प्रियंका गांधी उन्हें लेकर नेहरू परिवार का पैतृक आवास स्वराज भवन पहुँच गई, शाम 4:10 पर प्रियंका बमरौली एयरपोर्ट से सीधे स्वराज भवन पहुँची उनके इस दौरे से स्थानीय नेताओ को दूर रखा गया था हलाकि इसकी सूचना प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और हसीब अहमद को मिल गई थी, ।
प्रियंका गांधी ने बेटे रेहान को करीब आधे घंटे तक स्वराज भवन और आनंद भवन उन जगहों को दिखाया जहाँ उनके दादी और दादा का व्यास हुआ करता था,
शाम के वक़्त प्रियंका ने चाय और कुछ नमकीन की मांग की तो वहां मौजूद हसीब अहमद ने spg के साथ जाकर कल्लू कचौड़ी का समोसा लिया, उसके बाद प्रियंका कमला नेहरू ट्रस्ट से जुड़े लोगो से मुलाकात की फिर 5:10 पर बमरौली से अमेठी के लिये निकल गईं ।।




No comments