Breaking News

‘चोरों’ की जेब से छीनकर गरीब परिवारों को 72 हजार देगी कांग्रेस

सिमडेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मालिक जनता हैए मोदी नहीं। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि केन्द्र में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो की जेब से छीनकर हर साल पांच करोड़ गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये दिए जाएंगे। राहुल गांधी गुरुवार को खूंटी से कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में 15 पूंजीपतियों की जेब में पांच लाखए पचपन हजार करोड़ रुपये डाले हैंए लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी कीमत पर ऐसा नहीं होगा।
उन्होंने कहाए उल्टे इन चोरों की जेब से सरकार का दिया गया पैसा छीनकर पांच करोड़ गरीब परिवारों के पच्चीस करोड़ लोगों के खाते में सीधे तीन लाखए साठ हजार करोड़ रुपये भेजा जाएंगे। गांधी ने मोदी सरकार पर विभिन्न वर्गों में आपसी वैमनस्य पैदा करने और उन्हें लड़ाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि केन्द्र में कांग्रेस और उसके गठबंधन की सरकार सभी को साथ लेकर चलेगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार न्यूनतम आय योजना ;न्यायद्ध के माध्यम से देश के गरीबों के साथ पूरा न्याय करेगी। गांधी के मंच से उनके गठबंधन सहयोगी पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी और मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ने भी रैली को संबोधित किया।

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi को सिमडेगा, झारखंड की जनसभा में अपार जनसमर्थन और प्यार मिला। झारखंड की जनता पूरी तरह बदलाव का मन बना चुकी है। कांग्रेस पार्टी ने झारखंड की जनता का दिल जीता है, चुनाव भी जीतेंगे।
689 people are talking about this

No comments