प्रियंका गांधी ने हाथ में पकड़ा सांप
रायबरेली। चुनावी आपाधापी के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरूवार को अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव क्षेत्र में सपेरों की बस्ती में पहुंची और एक सांप को अपने हाथों से पकड़ लिया। प्रियंका चुनाव प्रचार के लिये बेलावेला गांव जा रही थीं तभी रास्ते में कुचरिया गांव में सपेरों की बस्ती में पहुंच गई और उनसे काफी देर तक बातचीत की। उसी दौरान उनका चुनाव प्रचार कवर कर रहे फोटो पत्रकारों को यह हैरतंगेज नजारा देखने को मिला। गांव में सपेरों से बातचीत के दौरान उन्होंने न केवल एक सांप को पकड़ा बल्कि उसके साथ कुछ देर खेलती भी रहीं।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1123838005788184576
उनके लिए जनता की कोई अहमियत नहीं है। उनके लिए राजनीति सौदेबाजी है। भाजपा प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका ने कहा कि चुनाव बाद उनका न तो एमएलसी पद बचेगा और न ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद। रायबरेली में सोनिया गांधी का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से है जो हाल ही में कांग्रेस छोडण्कर भाजपा में शामिल हुये है । रायबरेली में गठबंधन ने अपना उम्मीदवार नही उतारा है। यहां पांचवे चरण में छह मई को मतदान है।
जब भीड़ में से किसी ने उनसे सावधान रहने को कहा तो उन्होंने कहा कि कुछ नही होगा सब ठीक है। बाद में प्रियंका ने गांव वालों से कहा कि मेरी मां आपकी उम्मीदवार हैंए आपने पहले भी उनको जितायाए उन्होंने विकास के कार्य करके दिखाए। आपके क्षेत्र में ऐसा उम्मीदवार हो जो आपकी समस्याओं को समझेए उनको सुलझाने की कोशिश करे। जहां तक भाजपा के उम्मीदवार हैंए उनको भी आप अच्छी तरह से जानते होए मैं भी अच्छी तरह से जानती हूं।
#WATCH Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) meets snake charmers in Raebareli, holds snakes in hands.
1,223 people are talking about this

No comments