Breaking News

मौलिक अधिकार : सभी वर्गों को मुफ्त शिक्षा दिया जाना मेरा संकल्प : डॉक्टर रामलखन चौरसिया*

प्रातःकाल संवाददाता
प्रयागराज. 51 फूलपुर मौलिक अधिकार पार्टी के उम्मीदवार वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर रामलखन चौरसिया ने 12 मई को होने वाले आम चुनाव को लेकर एक बैठक राम वाटिका स्थित कार्यालय में किया. उन्होंने कहा सभी लोगों को सभी प्रकार की मुफ्त शिक्षा दिया जाना चाहिए. क्योंकि शिक्षा महंगी होने के चलते गरीब घरों की प्रतिभा मर जाती है लिहाजा अमीरी गरीबी का भेदभाव किए बिना शिक्षा हर किसी को मुफ्त में उपलब्ध होना चाहिए. उन्होंने राजनीत में बढ़ती गंदगी फूहड़ भाषण और एक दूसरे पर झूठे आरोप प्रत्यारोप करने के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा अब वक्त आ गया है कि राजनीति में साहित्यकारों और पढ़े लिखे लोगो को आना चाहिए. मेरा राजनीति से जोड़ने का एक बहुत बड़ा कारण है की राजनीति में आई गंदगी को दूर किया जा सके. इस मौके पर पूर्व छात्र नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं पिछड़ा वर्ग महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश प्रकाश वर्मा ने अपना समर्थन डॉ राम लखन चौरसिया को देते हुए कहा कि हम तीसरे गठबंधन की ओर बढ़ रहे हैं. सरकार अब हमें उपेक्षित नहीं रख सकती. विकास कुमार चौरसिया युवा चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय महासचिव, संरक्षक शंकर लाल चौरसिया पूर्व मेयर प्रत्याशी अतुल कुमार चौरसिया भारत सहयोग संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जीएन जीएन शाक्या राजू प्रजापति सहित अन्य लोगों ने रामलखन चौरसिया को  सहयोग देने की बात कही.

No comments