Breaking News

गठबन्धन के बढ़ते प्रभाव से भाजपा मे बढ़ी बेचैनी...परवेज़ अली

प्रयागराज। फुलपुर से गठबन्धन के प्रत्याशी पंधारी यादव के चूनाव संचालन को अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए मुरादाबाद से एम एल सी परवेज़ अली,शाहजहाँपुर से एम एल सी अमित यादव,बरैली के छात्र संघ अध्यक्ष शिवप्रताप यादव,अमरोहा के शुजाउल हसन ने आज ताबड़ तोड़ कई बैठकों मे गठबन्धन की स्थिति का जायज़ा लिया वहीं महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन व महा सचिव योगेश यादव को साथ लेकर राज्यसभा सांसद कुँवर रेवती रमण सिंह के आवास पर मुलाक़ात कर चूनावी मंत्रणा की।फूलपुर प्रभारी परवेज़ अली ने कहा की भाजपा की नय्या डूबने वाली है।सत्ता हाँथ से जाने की छटपठाहट है की भाजपाई नेता अब उलजलूल भाषण देकर चूनाव को धार्मिक आधार पर ले जा रहे हैं।अब न तो विकास की बात हो रही है और न ही शिक्षा और रोज़गार की देश की सुरक्षा मे लगे जवानों की क़ुरबानी को राजनीत मे घसीट कर दूसरे जवानों का मनोबल तोड़ा जा रहा है।गठबन्धन की लोकप्रियता से भाजपा मे हताशा क़ायम है ।उन्होने कार्यकर्ताओं से अपनी सारी उर्जा लगा कर पंधारी यादव को जिताने का आहवाहन सपा बसपा व लोकदल के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं से किया।शाहजहाँपुर से एम एल सी अमित यादव ने 5 मई को राष्टरीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के प्रयागराज आगमन और रैली की सफलता के लिए सभी चौदह प्रकोष्ठों से भीड़ जूटाने की बात कही।प्रभारी गण ने अखिलेश यादव जी के मंच से लेकर पानी, टेन्ट,कुर्सियों की संख्या,मंच पर एसी या कुलर की क्या व्यवस्था है,सुरक्षा व्यवस्था आदि की क्या क्या तय्यारी की गई है इस पर ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन व प्रदेश प्रवक्ता के के श्रीवास्तव से बन्द कमरे मे बैठक कर जायज़ा लिया।बैठक मे बसपा ज़िलाध्यक्ष आर के गौतम,महासचिव योगेश चन्द्र यादव,सबीहा मोहानी,सन्दीप यादव,ननकऊ यादव,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,राकेश यादव,रविन्द्र यादव,द्वारिका कुशवाहा,मधुकर मिश्रा,मो०शारिक़,रवि यादव,आक़िब जावेद खान,औन ज़ैदी,अब्बास नक़वी,रजनीश भारतीया,जिज्ञान्शू यादव,दिनेश यादव,महबूब आलम,रॉबिन लोहिया गिहार,राहुल चन्द्रा आदि उपस्थित थे।

No comments