Breaking News

माहे रमज़ान के आखिरी जुमे की नमाज़ में बारगाहे इलाही मे झुके हज़ारों सर

जज़्बा ए इमानी और मुल्क की खैरो बरकत के लिए जुम्मतुल विदा की नमाज़ में जुटे नमाज़ियों ने की सामुहिक दुआ--अमेरीका और ईसराईल को आतंक का पोशक मानते हुए लगे मुरदाबाद के नारे...
जुम्मतुल विदा की नमाज़ जहाँ हर छोटी बड़ी मस्जिदों मे अदा की गई वहीं शिया समुदाय ने चक स्थित जामा मजिद ज़ीरो रोड पर मौलाना हसन रज़ा ज़ैदी की क़यादत में नमाज़ अदा की।मस्जिद से लेकर मानसरोवर चौराहे तक लगे पण्डाल मे हज़ारों नमाज़ियों ने नमाज़ अदा करने के साथ मौलाना द्वारा पढे गए खुतबे को सुना।
मौलाना ने अपने खुतबे मे जहाँ अहकामे शरीयत बयान की वहीं आज के दौर मे पड़ोसी और अहले वतन के लिए हमारे क्या फराएज़ होने चाहिये इस पर लोगों को बताया।वहीँ ग़रीब ग़ुरबा की मदद अपने ईद के कपड़े बनवाने से पहले बेवा यतीम और ग़रीब के बच्चों के हक़ मे सोचने की नसीहत भी दी।कहा कहीं ऐसा न हो की हम तो अच्छे अच्छे कपड़े पहन लें और हमारा पड़ोसी कोई ग़रीब का बच्चा भूख और अच्छे कपड़े न मिलने से दूखी हो ऐसे मे हमारी ईद की खुशी अल्लाह की निगाह मे और अपने खुद की निगाह मे सही नही होगी।
नमाज़ से पहले मौलाना हसन रज़ा ज़ैदी ने शासन प्रशासन के नमाज़ अदा करने के लिए कीए गए इन्तेज़ामात का शुक्रिया अदा करने के साथ मुल्के हिन्दुस्तान  की बेहतरी की दूआ और हमारे देश के दुशमन मुल्कों के नेस्त ओ नाबूद के लिए हाथ बलन्द कर बद्दुआ भी करवाई।

*अमेरीका और इसराईल पर फूटा ग़ुस्सा*

मस्जिद व पण्डाल मे जुम्मतुल विदा की नमाज़ मे शामिल शिया समुदाय ने हाथों मे अमेरीका और इसराईल के खिलाफ फलिस्तीनी बच्चों और आतंक के पनाहगारों को मदद पहुँचाने और उसे आतंक का पोषक करार देने वाले पोस्टर व प्ले बोर्ड लेकर प्रदर्शन भी किया।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी ने बताया की बड़ी संख्या में नमाज़ीयों ने इसराईल और अमेरीका मुरदाबाद,स्टाप कीलिंग चिल्ड्रेन आफ् पैलेस्टाइन जैसे पोस्टर हाथों मे लेकर इस सारी घटना के लिए आले सऊद से फन्डिंग और अमेरीका और ईसराईल को ज़िम्मेदार मानते हुए इन दोनों मुल्कों के लिए बद्दुआ करते हुए मुरदाबाद का नारा भी लगाया।मौलाना हसन रज़ा ज़ैदी  ने अपनी तक़रीर मे अमेरीका और ईसराईल को आतंक को पुरी दूनिया में फहलाने और आले सऊद द्वारा आतंकीयों को फन्डिंग करने वाला गुनाहगार मानते हुए इन्के खातमे के लिए सभी आतंक का शिकार मुल्कों से एकजूट होने की अपील भी की

No comments