उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मे भ्रष्टाचार को लेकर प्रतियोगी छात्रआन्दोलनरत
Prayagraj। लाखों छात्रों के भविष्य अंधकारमय होने और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग मे भ्रष्टाचार को लेकर आन्दोलनरत छात्रों का आज जूता पिलिश करना योगी राज को इतना नागवार ग़ुज़रा की छात्रों के लोकत्रांत्रित विरोध को दमनात्मक तरीक़ा अपनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।इलाहाबाद विश्वविध्यालय छात्र संघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव,युवजन सभा पूर्व ज़िलाध्यक्ष संदीप यादव,छात्र सभा ज़िलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता,अजीत यादव विधायक,चन्द्रशेखर चौधरी पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष,अरुण यादव,रवि यादव,विवेका नन्द पाठक को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जूता पालिश करने और योगी सरकार मे प्रतियोगी छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के विरुद्ध शान्तिपछर्वक तरीक़े से विरोध करने पर सिविल लाइन्स के सुभाष चौराहे से जबरन गिरफतार कर कैन्ट थाने मे बन्द कर दिया गया।गिरफ्तार छात्रों की रिहाई को लेकर समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष कृष्णमछर्ति सिंह यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,नाटे चौधरी,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,अंकित यादव,शशांक यादव,आसिफ रिज़वी आदि ने कैन्ट थाना पहुँच कर गिरफ्तार छात्रों से मुलाक़ात की वहीं उच्घ अधिकारीयों से अविलम्ब छात्रों को रिहा करने की मांग की।श्री कृष्णमूर्ति व श्री इफ्तेखार ने कहा जूता पालिश करना कौन सा अपराध है जो छात्रों को गिरफ्तार किया गया।नेताद्वय ने आरोप लगाया की योगी सरकार जब से आई है को भी परिक्षा बिना धांधली के सम्पन्न नही हुई।आयोग मे भ्रष्टाचार चरम पर है छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है।कहा अगर दोषीयों को सज़ा और छात्रों को इन्साफ नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी सीधे आन्दोलन को और उग्र रुप देने से पीछे नहीं हटेगी।इस प्रकरण को लेकर बड़ा आन्दोलन खड़ा किया जाएगा।साथ ही यह भी कहा की गिरफ्तार छात्रों को बिना हिला हवाली के तत्काल छोड़ा जाए।


No comments