Breaking News

अखिल भारतीय सेवा समाज ने डॉ. राम लखन चौरसिया को दिया समर्थन

प्रयागराज । लोकसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय सेवक समाज की एक बैठक थर्न हिल रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट पीसी सिंह ने किया. मुख्य अतिथि मौलिक अधिकार पार्टी के 51 फूलपुर लोकसभा के प्रत्याशी डॉक्टर रामलखन चौरसिया रहे.बैठक में अखिल भारतीय सेवक समाज के अध्यक्ष एवं बैठक की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट पीसी सिंह ने मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी डॉ रामलखन चौरसिया को समर्थन देने की घोषणा करते हुए अपने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उन्हें जिताने की अपील किया. बैठक में लगभग  2 दर्जन से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर रामलखन चौरसिया को समर्थन दिए जाने पर बधाईयां दी. कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट गोकर्ण सिंह ने किया. इस मौके पर एडवोकेट चंद्र बली पटेल, एडवोकेट अनिल कुमार चौरसिया,एडवोकेट गिरजा नंद मौर्य, एडवोकेट
 लालदेव चौरसिया, एडवोकेट अविनाश जयसवाल, एडवोकेट विनोद कुमार विश्वकर्मा, एडवोकेट मानवेंद्र चौरसिया एवं एडवोकेट उदय मानसिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
   
                     

No comments