Breaking News

पंधारी यादव के समर्थन मे अधिवक्ता सभा की बाईक रैली कचहरी से आज

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा की महानगर कमेटी द्वारा दिनांक 8 मई को प्राताः 10 बजे कचहरी से बाईक रैली निकाली जाएगी।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने बताया की बाईक रैली कचहरी से हाईकोर्ट ,बाबा साहब की मूर्ति स्थल से गिरजाघर,सुभाष चौराहा,मेडिकल कालेज चौराहा,बैरहना,सोहबतियाबाग़ से होते हुए समाजवादी पार्टी के जार्जटाउन कार्यालय पर बाईक रैली का समापन होगा।बाईक रैली को लेकर अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष लाल जी यादव ने महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन संग बैठक कर रैली को सफल बनाने को अधिवक्ता सभा के पदाधिकारीयों के साथ मंत्रणा की।रैली आयोजक व नगर महासचिव राकेश यादव ने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेकर पन्धारी यादव की जीत सुनिश्चित करने को बाईक रैली में पहुँचने की बात कही।

No comments