एस्ट्रो प्रयाग शोध समिति द्वारा भव्य आरती का आयोजन
प्रयागराज।दारागंज स्थित शिव शर्मा संस्कृत महाविद्यालय प्रांगण में एस्ट्रो प्रयाग शोध समिति के तत्वावधान में माता गंगा की भव्य गंगा आरती और बजरंग बाण का सामूहिक पाठ का आयोजन किया |
कार्यक्रम का आरंभ महामना अतिथियों के द्वारा मदन मोहन मालवीय जी की मूर्ति को माल्यार्पण कर के हुआ ।
गंगा दशहरा के बारे में बताते हुए संस्था के सचिव ज्योतिषाचार्य अमित बहोरे ने बताया कि वाराह पुराण के अनुसार माता गंगा का अवतरण ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में बुधवार के दिन हुआ था उस दिन चंद्रमा कन्या राशि में तथा सूर्य वृष राशि में थे | इस बार भी इसी संयोग में गंगा दशहरा का पड़ना अत्यंत ही सुखद संयोग है | आज के दिन गंगाजल स्पर्श से ही पापों का शमन होता है, आज के दिन गंगा आरती करना परम सौभाग्य के बात है ।
प्रयाग की महिमा के साथ ही संस्था के कार्यो से लोगों को अवगत करने के बाद सभी ने एक साथ बजरंग बाण का पाठ किया उसके बाद गंगा आरती संपन्न की गयी | संस्था के अध्यक्ष अमित सेठ द्वारा सभी को प्रयागराज दर्शनम नामक पुस्तक का भी वितरण किया गया | आरती में सर्वश्री महेश जी कपूर, सतीश केसरवानी, बृजेश मेहरोत्रा, अनुज अग्रवाल, आशीष सक्सेना, अनुज बहोरे, गौरव टंडन, विष्णु अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, उमेश दीक्षित, नवीन खन्ना, श्रीमती मनीषा कक्कड़,हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व गवर्निंग काउंसिल उत्तम कुमार बनर्जी, मोनिका मेहरोत्रा, ज्योति, रश्मि, कामिनी, वसुधा बहोरे, अंजली अग्रवाल आदि प्रमुख थे ।



No comments