Breaking News

उत्तर कोरिया ने किया आह्वान. अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां वापस ले अमेरिका

उत्तर कोरिया ने किया आह्वान- अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां वापस ले अमेरिका
सियोल। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को अमेरिका से आह्वान किया कि वह ष्ष्अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां वापस ले।ष्ष् उत्तर कोरिया ने यह टिप्पणी ऐसे समय की जब उसके नेता किम जांग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता को बुधवार को एक साल पूरा हो रहा है। उत्तर कोरियाई नेता और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच पहली बैठक पिछले साल 12 जून को सिंगापुर में हुई थी जहां उन और ट्रंप ने ष्ष्पूर्ण निरस्त्रीकरणष्ष् हासिल करने के लिए अस्पष्ट शब्दों वाले समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।

लेकिन फरवरी में वियतनाम में हुई दूसरी बैठक बिना किसी नतीजे पर पहुंचे अचानक समाप्त हो गई थी और दोनों नेता इस बात पर सहमत नहीं हुए थे कि प्रतिबंधों से राहत के बदले उत्तर कोरिया को क्या कदम उठाने होंगे। उत्तर कोरियाई आधिकारिक ष्कोरियाई केन्द्रीय समाचार एजेंसीष् ;केसीएनएद्ध ने कहा कि ष्ष्ऐतिहासिक महत्व कीष्ष् सिंगापुर वार्ता का संयुक्त बयान अब ष्ष्मृत दस्तावेज में तब्दील होने के कगार पर है क्योंकि अमेरिका इसे लागू करने को तैयार नहीं है।ष्ष्


इसमें कहा गया कि अमेरिका की ष्ष्घमंडी और एकपक्षीय नीतिष्ष् उत्तर कोरिया के साथ कभी भी काम नहीं करेगी। पिछले महीनेए क्षेत्र में तनाव उस समय पैदा हो गया था जब उत्तर कोरिया ने नवंबर 2017 के बाद पहली बार कम दूरी की मिसाइल दागी थीं। दक्षिण कोरिया की योनहप समाचार एजेंसी के अनुसारए एक साल पहले सिंगापुर में बैठक में अहम भूमिका निभाने वाले दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेइ इन ने सोमवार को कहा था कि तीसरी उत्तर कोरिया.अमेरिका बैठक के लिए बातचीत चल रही है।

No comments