Breaking News

केरल में बारिश ने मचाया कोहराम पेड पौधों को भारी नुकशान

केरल में बारिश ने मचाया कोहराम, पेड़ों के साथ घर भी हुए क्षतिग्रस्त
तिरूवनंतपुरम। केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने के बीच राज्य में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। भारी बारिश से तटीय क्षेत्रों में पेड़ उखड़ गए और घर क्षतिग्रस्त हुए। भारतीय मौसम विभाग ;आईएमडीद्ध ने कहा कि एर्नाकुलम जिले के पीरावम में सर्वाधिक 14 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावाए अलपुझाए चेरथला और नेदुमांगद में 11.11 सेंटीमीटर बारिश हुई।
आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि राज्य में एक या दो स्थानों पर 16 जून की सुबह तक भारी बारिश ;7.11 सेंटीमीटरद्ध होने की बहुत संभावना है। इसमें कहा गया कि लक्षद्वीप क्षेत्रए केरल और कर्नाटक तट में 40.50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। तटीय इलाकों में दस से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है और कई जिलों में पेड़ उखड़ने की खबरें हैं। मानसून की बारिश से सोमवार को राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Embedded video
Karnataka: District Administration install boulders along the coast in Ullal in Mangaluru after very rough sea conditions prevail in the region.
56 people are talking about this




No comments