चूहे ने रोक दी टैगोर टाउन उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति
वहीं, शहर में इन दिनों विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अंधाधुंध अघोषित कटौती की जा रही है। मंगलवार को टैगोर टाउन इलाके में विद्युत आपूर्ति का सबसे खराब हाल रहा। सुबह से बार-बार बिजली का आना-जाना लगा रहा। हर आधे से एक घंटे में विद्युत कटौती की जाती रही। सुबह से शाम तक में लगभग चार से पांच घंटे की अघोषित कटौती की गई। विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से इलाके के लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। एक्सईएन विजय तिवारी ने बताया कि पैनल में चूहा घुसने से आग लग गई थी। पीटी में खराबी आई। अघोषित कटौती के लिए स्थानीय खराबियों की वजह बताई।

No comments