Breaking News

श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल में नन्हें-मुन्नों ने बाँधा एक-दूसरे को रक्षासूत्र

प्रयागराज। श्री नारायण आश्रम स्थित श्रीमहाप्रभु पब्लिक स्कूल में रक्षा बन्धक की धूम रही। नर्सरी, के0जी0, व प्रेप के बच्चों से विधिवत एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधा। प्रधानाचार्या श्रीमती रविन्दर बिरदी ने कहा कि इस पर्व को वि़द्यालय में बनाने को उद्देश्य बच्चों के मन के अन्दर समरसता व समादर की भावना का बीज विकसित करना है। इस कार्यक्रम में इन कक्षाओं के सभी बच्चों ने पूर्ण उत्साह से न केवल एक दूसरे को राखी बाँधी, बल्कि तिलक लगाकर आरती उतारी व मिठाइयाँ भी खिलाया। इस अवसर पर कक्षा के कक्षाध्यापक व विद्यालय की प्रधानाचार्या रविन्दर बिरदी ने सभी को कहानियों के माध्यम से रक्षाबँधन के बारे में बताई और शुभकामनाएँ तथा बधाईयाँ दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आध्यापकगण उपस्थित रहे।

No comments