हमार कर्तव्य भोजपूरी फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
73वाँ स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भोजपूरी फिल्म हमार कर्तव्य का ट्रेलर अभिनव डांस वर्ल्ड में अपना बिहार यू ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ।फिल्म के डायरेक्टर बिपीन विद्यार्थी ने बताया कि फिल्म का प्रीमियर शो भी करवाया जाएगा जिसकी पूरी तैयारी हो चुकी है ।वहीं गूँगा फिल्म के हिरो व बेगुसराय जिले के निवासी श्वेत कमल ने बताया कि दर्शकों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए इस फिल्म को बनाया गया है इस फिल्म में अश्लीलता को दूर रखा गया है।आपलोग इस फिल्म को बेहिचक अपने परिवार वालों के साथ बैठकर देख सकते हैं।फिल्म के नृत्य निर्देशक व अभिनव डांस वर्ल्ड एण्ड शिवांस इंटरटेनमेंट के डायरेक्टर शशि कुमार सहनी ने उपस्थित लोगों से फिल्म को देखने की अपील की वहीं उन्होंने कहा कि हमारे बेगुसराय जिले में कलाकारों की कमी नहीं है बस उन्हें एक मौका व प्लेटफार्म चाहिए ।आगे उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा देखा गया है कि टैलेंटेड कलाकर आज की दौड़ में पीछे होते जा रहे हैं कारण उन्हें एक मौका नहीं मिलता अपने आप साबित करने के लिए।इस मौके फिल्म के अभिनेता रोहित राज, खलनायक अनिल ताँती, अभिनेत्री संगीता सिंह, घनश्याम कुमार, रौशन कुमार, आदि उपस्थित थे।


No comments